The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत     🔴 कार्यशाला से विद्यार्थी केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं : अशोक कुमार (आईपीएस, सेवानिवृत्त) कुलपति     🔴 बहादुरी और तत्परता से टला बड़ा हादसा: पालिका मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ढाका बने मिसाल     🔴 प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य शिविर में HPV वैक्सीन शिविर का किया उद्घाटन     🔴 राजस्थान चैप्टर तकनीकी शिक्षा में खोलेगा नवीन संभावनाओं के द्वार : डॉ अंशु कटारिया, नेशनल प्रेसिडेंट     🔴 दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटीकी प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुईराष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारीजेएसएस     🔴 देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति     🔴 जहानाबाद: 33 वर्षीय वंदना कुमारी लापता, पुलिस ने जारी किया हुलिया और हेल्पलाइन नंबर    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य शिविर में HPV वैक्सीन शिविर का किया उद्घाटन

National   •   👁 16 views   •   18 Mar 2026
प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य शिविर में HPV वैक्सीन शिविर का किया उद्घाटन
टीकाकरण के दौरान घबराती बच्ची का पकड़ा हाथ और सराहना करते हुए लगवाई वैक्सीन

शिवपुरी/ग्वालियर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने आज बुधवार को शिवपुरी में आयोजित निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का दौरा किया, जहां उन्होंने एचपीवी वैक्सीन सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान एक भावुक क्षण तब सामने आया, जब एक नन्हीं बच्ची टीका लगवाने से घबरा रही थी। उन्होंने स्नेहपूर्वक उसका हाथ थामकर उसका हौसला बढ़ाया और उसे सहज महसूस कराते हुए टीकाकरण करवाया और बताया कि उनकी बेटी ने भी टीकाकरण कराया है। उन्होंने बच्ची से आत्मीय संवाद करते हुए उसकी सराहना की, जिससे वहां उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे।

उल्लेखनीय है कि 17 से 24 मार्च तक चलने वाला यह शिविर में बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन दी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की बेटियों से अधिक से अधिक संख्या में आकर टीकाकरण करवाने और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने का आह्वान किया।