The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत     🔴 कार्यशाला से विद्यार्थी केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं : अशोक कुमार (आईपीएस, सेवानिवृत्त) कुलपति     🔴 बहादुरी और तत्परता से टला बड़ा हादसा: पालिका मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ढाका बने मिसाल     🔴 प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य शिविर में HPV वैक्सीन शिविर का किया उद्घाटन     🔴 राजस्थान चैप्टर तकनीकी शिक्षा में खोलेगा नवीन संभावनाओं के द्वार : डॉ अंशु कटारिया, नेशनल प्रेसिडेंट     🔴 दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटीकी प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुईराष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारीजेएसएस     🔴 देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति     🔴 जहानाबाद: 33 वर्षीय वंदना कुमारी लापता, पुलिस ने जारी किया हुलिया और हेल्पलाइन नंबर    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

राजस्थान चैप्टर तकनीकी शिक्षा में खोलेगा नवीन संभावनाओं के द्वार : डॉ अंशु कटारिया, नेशनल प्रेसिडेंट

Education   •   👁 17 views   •   17 Mar 2026
राजस्थान चैप्टर तकनीकी शिक्षा में खोलेगा नवीन संभावनाओं के द्वार : डॉ अंशु कटारिया, नेशनल प्रेसिडेंट
(फेडरेशन ऑफ़ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस की राजस्थान मीट का आयोजन, राजस्थान चैप्टर का हुआ गठन)

फेडरेशन ऑफ़ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस (एफएसएफटीआई) द्वारा तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, नवाचार तथा संस्थागत सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय राजस्थान स्टेट मीट का आयोजन होटल रेडीसन ब्लू जयपुर में सम्पन्न हुआ। आयोजन समिति एवं जनसंपर्क विशेषज्ञ विक्रम राठौड़ ने बताया कि स्टेट मीट में प्रदेशभर के स्ववित्तपोषित तकनीकी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, प्रबंधकों तथा उच्च शिक्षा विशेषज्ञ भाग लेकर नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, निजी तकनीकी महाविद्यालयों के हितों के संरक्षण, गुणवत्ता उन्नयन, स्ववित्तपोषित तकनीकी संस्थानों के समक्ष आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों उनके समाधान और तकनीकी शिक्षा के वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्य अतिथि के रूप में एफएससीआईटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. केवीके राव, एफएसएफटीआई के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ अंशु कटारिया, पूका के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट अमित शर्मा, गुजरात के सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट जनक खंडवाला, आर्या ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस जयपुर के अध्यक्ष डॉ.अरविंद अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से एफएसएफटीआई के राजस्थान चैप्टर का गठन किया गया जो प्रदेश में स्ववित्त पोषित तकनीकी संस्थानों के हितों की रक्षा तथा तकनीकी शिक्षा के विकास के लिए कार्य करेंगा। आर्या ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस जयपुर के अध्यक्ष डॉ.अरविंद अग्रवाल को इस नव गठित राजस्थान चैप्टर का प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया गया। स्टेट मीट में यह भी निर्णय लिया गया कि फेडरेशन प्रदेश के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, उद्योगों के साथ बेहतर तालमेल तथा विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने राजस्थान चैप्टर के गठन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशा जताई कि यह मंच तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर टेनेंट एप के फाउंडर विक्रम सिंह कविया, आरईसीएस सचिव श्रीधर सिंह सहित विभिन्न हितधारक उपस्थित थे।

एफएसएफटीआई के नेशनल प्रेसिडेंट डॉ अंशु कटारिया ने कहा कि एफएससीआईटी देश में स्व-वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों के हितों की रक्षा करने, तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने तथा शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। आज एफएसएफटीआई स्व-वित्तपोषित गैर-सरकारी कॉलेजों के लिए एक प्रमुख राष्ट्रीय आवाज के रूप में उभरी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की, कि एफएससीआईटी के माध्यम से हम सभी मिलकर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों का समाधान खोजेंगे और सरकार, विश्वविद्यालयों तथा उद्योग जगत के साथ समन्वय स्थापित कर राजस्थान चैप्टर के माध्यम से नई संभावनाओं के नवीन द्वार खोलेंगे। जनरल सेक्रेटरी डॉ.केवीके राव ने कहा कि फेडरेशन के माध्यम से तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों के कौशल विकास तथा संस्थानों के समग्र विकास के लिए ठोस पहल की जाएगी, जिससे राज्य में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा और गति मिलेगी। डॉ.अरविंद अग्रवाल ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आज के समय में राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। हमारे संस्थान न प्रदेश में ना केवल युवाओं को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, बल्कि उन्हें नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। ऐसे समय में स्व-वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई हैं। तकनीकी शिक्षा के हिटधारको ने फेडरेशन के राजस्थान चैप्टर के गठन का स्वागत किया हैं।