The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत     🔴 कार्यशाला से विद्यार्थी केवल सैद्धांतिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यावहारिक कार्य करने का अनुभव भी प्राप्त करते हैं : अशोक कुमार (आईपीएस, सेवानिवृत्त) कुलपति     🔴 बहादुरी और तत्परता से टला बड़ा हादसा: पालिका मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ढाका बने मिसाल     🔴 प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने स्वास्थ्य शिविर में HPV वैक्सीन शिविर का किया उद्घाटन     🔴 राजस्थान चैप्टर तकनीकी शिक्षा में खोलेगा नवीन संभावनाओं के द्वार : डॉ अंशु कटारिया, नेशनल प्रेसिडेंट     🔴 दिल्ली पुलिस / क्राइम एवं जी जी आई पी यूनिवर्सिटीकी प्रधान भागीदारी के साथ ड्रग्स सेवन उन्मूलन पर हुईराष्ट्रीय प्रतियोगिता : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारीजेएसएस     🔴 देवेश चंद्र श्रीवास्तव, आईपीएस विशेष पुलिस आयुक्त पुलिस ही है ड्रग्स फ्री दिल्ली 2027 अभियान के प्रेरणा स्त्रोत : विजय गौड़ अध्यक्ष भागीदारी जन सहयोग समिति     🔴 जहानाबाद: 33 वर्षीय वंदना कुमारी लापता, पुलिस ने जारी किया हुलिया और हेल्पलाइन नंबर    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

बहादुरी और तत्परता से टला बड़ा हादसा: पालिका मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार ढाका बने मिसाल

walfare   •   👁 48 views   •   18 Mar 2026
बहादुरी और तत्परता से टला बड़ा हादसा: पालिका मुख्य सुरक्षा अधिकारी  राजीव कुमार ढाका बने मिसाल
(Current Scenario के चैनल प्रमुख / दिल्ली विजय गौड़ पहुचें पालिका मुख्यालय एवं उन्होंने उनके इस अनुकरणीय कार्य के लिए राष्ट्रीय जन जागरूकता पुरस्कार मैडल से समिति की ओर से सम्मानित किया।)

नई दिल्ली के लक्ष्मीबाई नगर स्थित एनडीएमसी के इन्फोर्समेंट विभाग के गोदाम में अचानक लगी भीषण आग ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी। गोदाम में रखे प्लास्टिक, कपड़े, लकड़ी, गैस सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। लपटें इतनी ऊँची उठ रही थीं कि पास का फ्लाईओवर भी इसकी चपेट में आने की आशंका पैदा हो गई थी।

ऐसे संकटपूर्ण समय में एनडीएमसी के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राजीव कुमार ढाका ने अद्वितीय साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। धुएँ और आग के कारण गोदाम के अंदर जाने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं था, फिर भी उन्होंने पीछे की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश करने का निर्णय लिया। इस दौरान वे गिरकर घायल हो गए और उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी जान की परवाह किए बिना वे जमीन पर रेंगते हुए अंदर बने बंद शटर तक पहुँचे और उसे खोल दिया। यही वह निर्णायक क्षण था, जिसने दमकल कर्मियों को अंदर प्रवेश कर आग पर काबू पाने का रास्ता दिया। यदि यह साहसिक कदम समय पर नहीं उठाया जाता, तो गोदाम में मौजूद सिलेंडर और अन्य विस्फोटक सामग्री बड़ा हादसा कर सकती थी।

राजीव कुमार ढाका की यह वीरता केवल एक अधिकारी का कर्तव्य पालन नहीं, बल्कि मानवता, जिम्मेदारी और त्वरित निर्णय क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उनका यह कार्य हमें सिखाता है कि संकट की घड़ी में धैर्य, साहस और विवेक ही सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उनकी सजगता और समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। Current Scenario के चैनल प्रमुख / दिल्ली एवं भागीदारी जन सहयोग समिति के चेयरपर्सन पहुंचे पालिका मुख्यालय एवं उन्होंने उनके इस अनुकरणीय कार्य के लिए राष्ट्रीय जन जागरूकता पुरस्कार मैडल से समिति की ओर से सम्मानित किया उन्होंने घोषणा करी कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर राजीव कुमार ढाका का समिति के आगामी कार्यक्रम में नागरिक अभिनन्दन किया जाएगा।


Current Scenario News
Executive Editor: Patel Anuj
📞 Contact: +91 9586553631
🌐 Website: www.thecurrentscenario.com
📍 Coverage: New Delhi, MP, Maharashtra, Bihar, Gujarat