The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 “अकोला के जावेद हिदायत पटेल बने महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के महासचिव, जिले में खुशी की लहर”     🔴 अकोला के मुसैब इकबाल ने किया नाम रोशन, बी.ई. सिविल में प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल     🔴 सावधान! पुराने मोबाइल के बदले नए बर्तन का लालच पड़ सकता है भारी: बिहार में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश     🔴 गांव की बेटियों के सपनों को मिला मंच: रविकिरण हेलगे और सजावर सर का सपना हो रहा साकार”     🔴 ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी को सुदृढ़ करे : रामपाल मान द्रोणाचार्य अवार्डी     🔴 स्थायी समिति सभापति बनने पर विजय अग्रवाल का भव्य सत्कार, Spoton Global Group ने दी शुभकामनाएं     🔴 राष्ट्रपति की मौजूदगी में अकोला ने रचा इतिहास, डॉ. सुधीर ढोने को Spoton Global Group ने किया सत्कार     🔴 Spoton Global Group द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद व विरोधी पक्ष नेता डॉ. जीशान हुसैन का सत्कार, अकोला के शिक्षा व स्वास्थ्य विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा”     🔴 महिला शक्ति को सलाम: स्पॉटन ग्लोबल ग्रुप का प्रेरणादायी महिला दिवस आयोजन     🔴 छोटे से हाथरूण में बड़ा बदलाव: एडवोकेट सिबगतुल्लाह जगीरदार की पहल से शुरू हुआ Spoton Courses    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

गांव की बेटियों के सपनों को मिला मंच: रविकिरण हेलगे और सजावर सर का सपना हो रहा साकार”

Education   •   👁 23 views   •   02 Apr 2026
गांव की बेटियों के सपनों को मिला मंच: रविकिरण हेलगे और सजावर सर का सपना हो रहा साकार”
बालापुर तहसील के ग्रामीण क्षेत्र हाथरून में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना अब हकीकत में बदलता नजर आ रहा है। महात्मा गांधी स्कूल के रविकिरण हेलगे सर और संजय गांधी स्कूल के सजावर सर का ग्रामीण बेटियों को कौशल प्रशिक्षण देने का सपना अब साकार हो रहा है।

Spoton Glow द्वारा आयोजित प्रोफेशनल ब्यूटी पार्लर और मेहंदी कोर्स को गांवों की महिलाओं से जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और युवतियां संजय गांधी स्कूल और महात्मा गांधी स्कूल में प्रवेश लेकर इस प्रशिक्षण से जुड़ रही हैं।

यह कोर्स महिलाओं को हुनर सीखकर खुद का रोजगार शुरू करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर दे रहा है। समाजसेवियों के इस प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में एक नई उम्मीद जगी है, जहां अब महिलाएं आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।