The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 “अकोला के जावेद हिदायत पटेल बने महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के महासचिव, जिले में खुशी की लहर”     🔴 अकोला के मुसैब इकबाल ने किया नाम रोशन, बी.ई. सिविल में प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल     🔴 सावधान! पुराने मोबाइल के बदले नए बर्तन का लालच पड़ सकता है भारी: बिहार में अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश     🔴 गांव की बेटियों के सपनों को मिला मंच: रविकिरण हेलगे और सजावर सर का सपना हो रहा साकार”     🔴 ग्रासरूट स्तर पर खिलाड़ियों की तैयारी को सुदृढ़ करे : रामपाल मान द्रोणाचार्य अवार्डी     🔴 स्थायी समिति सभापति बनने पर विजय अग्रवाल का भव्य सत्कार, Spoton Global Group ने दी शुभकामनाएं     🔴 राष्ट्रपति की मौजूदगी में अकोला ने रचा इतिहास, डॉ. सुधीर ढोने को Spoton Global Group ने किया सत्कार     🔴 Spoton Global Group द्वारा नवनिर्वाचित पार्षद व विरोधी पक्ष नेता डॉ. जीशान हुसैन का सत्कार, अकोला के शिक्षा व स्वास्थ्य विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा”     🔴 महिला शक्ति को सलाम: स्पॉटन ग्लोबल ग्रुप का प्रेरणादायी महिला दिवस आयोजन     🔴 छोटे से हाथरूण में बड़ा बदलाव: एडवोकेट सिबगतुल्लाह जगीरदार की पहल से शुरू हुआ Spoton Courses    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

महिला शक्ति को सलाम: स्पॉटन ग्लोबल ग्रुप का प्रेरणादायी महिला दिवस आयोजन

Education   •   👁 21 views   •   31 Mar 2026
महिला शक्ति को सलाम: स्पॉटन ग्लोबल ग्रुप का प्रेरणादायी महिला दिवस आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर Spoton Global Group द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सम्मान में विशेष इफ्तार पार्टी, डिनर व्यवस्था और “Proud to be Women” सेल्फी पॉइंट बनाया गया, जिसने कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बनकर सभी का ध्यान खींचा।

कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मेहवश मैडम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का आयोजन Spoton Global Group के CEO अवेस सिद्दीकी, डायरेक्टर तबिश मिर्जा, मेकअप ट्रेनर निदा पठान और हिना ट्रेनर दोसानी मैडम सहित पूरी टीम द्वारा किया गया।

उल्लेखनीय है कि पिछले छह वर्षों से Spoton Global Group मेकअप, हिना और अन्य व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए सफलता पूर्वक कार्य कर रहा है, और हजारों आर्टिस्ट आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे है.