The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को सैकड़ों मीटर तक घसीटा     🔴 चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत अंतर्विषयक सहयोग की आवश्यकता : प्रो. रविचंद्रन वी. कुलपति     🔴 कोमल पंत की कविता को मिला “श्री राम सम्मान”     🔴 सभी भाषाएँ समान हैं, उनका प्रतिनिधित्व होना चाहिए: प्रोफेसर हरप्रीत कौर     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट पर कार्यशाला- आयोजन     🔴 कुल 1,54,656 मामलों का निपटारा किया गया तथा दिल्ली भर में 1,26,399 ट्रैफिक चालानों का निपटारा कर बनाया रिकॉर्ड     🔴 कड़ी मेहनत और निरंतर सीख ही सफलता की कुंजी : प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड     🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

कोमल पंत की कविता को मिला “श्री राम सम्मान”

Education   •   👁 18 views   •   26 Mar 2026
कोमल पंत की कविता को मिला “श्री राम सम्मान”
अयोध्या पी.आई.यू. ट्रस्ट के तत्वावधान में, अयोध्या के सिविल लाइन्स प्रेस क्लब में आयोजित “श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव” के पाँचवें संस्करण में दिल्ली की सुप्रसिद्ध साहित्यकार श्रीमती कोमल पंत को “श्री राम सम्मान” से सम्मानित किया गया।यह महोत्सव रामनवमी 2022 से निरंतर आयोजित हो रहा है और देश-विदेश के साहित्यकारों का एक प्रमुख मंच बन चुका है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरीश श्रीवास्तव (भाजपा किसान मोर्चा, क्षेत्रीय महामंत्री), कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राम रतन श्रीवास्तव ‘राधे-राधे’ एवं ताराचंद जी ‘तन्हा’ (वाह जी वाह के मेगा विनर) की गरिमामयी उपस्थिति रहीI इस दौरान विभिन्न राज्यों से आए साहित्यकारों ने अपनी उत्कृष्ट रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महोत्सव में श्रीमती कोमल पंत को उनके साहित्यिक योगदान के लिए विशेष रूप “श्री राम सम्मान” से सम्मानित किया गया। दिल्ली से आईं श्रीमती कोमल पंत ने अपनी कविता प्रभु श्री राम जी के चरणों में समर्पित की और तालियों की गड़गड़ाहट से प्रेस क्लब में आयोजित “श्री राम अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव” में चार चाँद लगा दिए।

उनकी कविता की पंक्तियाँ थीं —
“हे माता, प्रभु श्रीराम जी का संदेश आपके लिए लाया हूँ, प्रभु श्रीराम जी अति शीघ्र आएंगे,
लंका का दहन कर आपको अति शीघ्र ले जाएंगे।”