The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बाइक सवार को सैकड़ों मीटर तक घसीटा     🔴 चुनौतियों से निपटने के लिए मजबूत अंतर्विषयक सहयोग की आवश्यकता : प्रो. रविचंद्रन वी. कुलपति     🔴 कोमल पंत की कविता को मिला “श्री राम सम्मान”     🔴 सभी भाषाएँ समान हैं, उनका प्रतिनिधित्व होना चाहिए: प्रोफेसर हरप्रीत कौर     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट पर कार्यशाला- आयोजन     🔴 कुल 1,54,656 मामलों का निपटारा किया गया तथा दिल्ली भर में 1,26,399 ट्रैफिक चालानों का निपटारा कर बनाया रिकॉर्ड     🔴 कड़ी मेहनत और निरंतर सीख ही सफलता की कुंजी : प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड     🔴 के. आर. एम. यू. के 7वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीयप्रत्यायन बोर्ड के अध्यक्ष प्रो अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे मुख्य अतिथि     🔴 DPSRU में 'भूमि सुपोषण संगोष्ठी 2026' का आयोजन: मृदा स्वास्थ्य से विकसित भारत की ओर एक कदम     🔴 विक्रम राठौड़ गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय, के सलाहकार जनसंपर्क मनोनीत    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट पर कार्यशाला- आयोजन

Sports   •   👁 76 views   •   26 Mar 2026
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट पर कार्यशाला- आयोजन
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई स्थित बंसीलाल ऑडिटोरियम में स्पोर्ट्स इंजरी मैनेजमेंट विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई के सहयोग से मनिपाल हॉस्पिटल, द्वारका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
आज हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों एवं छात्रों को खेल के दौरान होने वाली सामान्य एवं विशिष्ट चोटों की रोकथाम, पहचान तथा प्रभावी उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान डीन अकादमिक अफेयर्स, प्रो. योगेश चंदर ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होती हैं।
कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण में सैद्धांतिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें खेल चोटों के प्रकार, उनके कारण तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस सत्र में खिलाड़ियों को सामान्य (General) एवं विशिष्ट (Specific) चोटों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
दूसरे चरण में व्यावहारिक एवं इंटरएक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों की विशिष्ट चोटों पर चर्चा करते हुए उनके उपचार के तरीकों को समझाया गया। इस दौरान कुछ छात्रों ने अपनी चोटों से संबंधित प्रश्न भी विशेषज्ञों से पूछे, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से किया गया।
कार्यशाला में मनिपाल हॉस्पिटल के विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। डॉ. गौरव रस्तोगी (स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ) ने खेल चोटों के सर्जिकल उपचार की आधुनिक तकनीकों पर प्रकाश डाला तथा बताया कि समय पर सही उपचार खिलाड़ियों के करियर को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
डॉ. नम्रता डाबस (पेन मेडिसिन विशेषज्ञ) ने पीपीटी एवं वीडियो के माध्यम से खेल चोटों की फिजियोलॉजी पर विस्तार से चर्चा करते हुए शरीर में होने वाले बदलावों और रिकवरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया। वहीं डॉ. निखिल कपूर (स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ) ने पेन मैनेजमेंट के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि उचित तकनीकों और उपचार से खिलाड़ियों को शीघ्र राहत प्रदान की जा सकती है तथा उनकी प्रदर्शन क्षमता को बनाए रखा जा सकता है।
इसके अतिरिक्त, नवीन ठाकरान (नॉर्थ इंडिया मार्केटिंग हेड, स्पोर्ट्स इंजरी) एवं नितिन यादव (मार्केटिंग स्पेशलिस्ट) भी इस अवसर पर उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
कार्यशाला में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से सीधे संवाद कर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी टीचिंग एवं नॉन-टीचिंग स्टाफ भी उपस्थित रहे।