The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नववर्ष 2026 पर राजगीर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, 29 दिसंबर से 10 जनवरी तक यातायात व्यवस्था में बदलाव

Economy  •  👁 17 views  •  31 Dec 2025
नववर्ष 2026 पर राजगीर में विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, 29 दिसंबर से 10 जनवरी तक यातायात व्यवस्था में बदलाव
नववर्ष 2026 के अवसर पर राजगीर शहर में बड़ी संख्या में पर्यटकों के आगमन को देखते हुए वाहनों के सुचारु संचालन, नियंत्रण एवं यातायात प्रबंधन हेतु 29.12.2025 से 10.01.2026 तक विशेष ट्रैफिक रेगुलेशन प्लान लागू किया गया है। यह योजना राजगीर शहर में भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

A. बड़े वाहनों पर प्रतिबंध (नो एंट्री):

राजगीर शहर में बड़े व्यावसायिक वाहनों का परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

वांगंगा से राजगीर की ओर बड़े वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा।

छबीलापुर मोड़ से राजगीर बस स्टैंड के पास हरियाली क्षेत्र की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

B. वैकल्पिक मार्ग (Alternative Route):

पटना एवं बिहारशरीफ से नवादा जाने वाले वाहन पंडितपुर गुमटी रेलवे क्रॉसिंग पार कर आयुध कारखाना (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) बाइपास होते हुए नवादा जाएंगे।

पटना एवं बिहारशरीफ से राजगीर जाने वाले वाहन पंडितपुर आरओबी से यू-टर्न लेकर नाहुब मोड़ होते हुए छबीलापुर बाइपास से जाएंगे।

गया, हिसुआ एवं नवादा से आने वाले छोटे चारपहिया, तिपहिया वाहन 31 दिसंबर से नर्दिगंज से दाईं ओर मुड़कर गांव की ओर होते हुए बिहारशरीफ-पटना मार्ग से जाएंगे।

नवादा एवं गया से हिसुआ जाने वाले बड़े वाहन बाबा ढाबा से गिरियक की ओर मुड़ेंगे।

छबीलापुर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन पिलखी बाइपास होते हुए नाहुब मोड़ से बिहारशरीफ की ओर जाएंगे।

C. ड्रॉप गेट (Drop Gate):

आयुध कारखाना गेट संख्या-02 के पास

छबीलापुर मोड़ (छबीलापुर मार्ग की ओर)

छबीलापुर मोड़ (राजगीर बाजार मार्ग की ओर)

होटल महाराजा के पास

अंबेडकर चौक

विरायटन मोड़

पांडु पोखर पार्किंग स्थल

मार्क्सवादी नगर जाने वाली सड़क के किनारे

71 से इंडो हॉक होटल जाने वाले मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास

वांगंगा, जय लाइट गार्डन

पंडितपुर आरओबी के नीचे बाइपास मोड़

नाहुब मोड़

पिलखी गांव बाइपास मोड़

ग्रीन मोड़

D. पार्किंग स्थल:

P1 – हॉकी ग्राउंड

P2 – मेला मैदान

P3 – पीटीजेएम कॉलेज ग्राउंड

P4 – आरओडीओएच स्कूल मैदान

प्रशासन ने पर्यटकों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान, वैकल्पिक मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का पालन करें, ताकि नववर्ष के दौरान राजगीर में यातायात व्यवस्था सुचारु एवं सुरक्षित बनी रहे।