The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नववर्ष 2026 पर बिहारशरीफ में यातायात व्यवस्था में बदलाव, 1 जनवरी को कई मार्गों पर नो एंट्री लागू

Economy  •  👁 16 views  •  31 Dec 2025
नववर्ष 2026 पर बिहारशरीफ में यातायात व्यवस्था में बदलाव, 1 जनवरी को कई मार्गों पर नो एंट्री लागू
बिहारशरीफ शहर में नववर्ष 2026 के अवसर पर 31.12.2025 एवं 01.01.2026 को अनुग्रह पार्क (पोस्ट ऑफिस रोड), सुभाष पार्क एवं हिरण्य पर्वत (बिग हिल) क्षेत्र में सुचारु यातायात संचालन, प्रबंधन एवं नियंत्रण को लेकर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। यह व्यवस्था 01 जनवरी 2026 को सुबह से मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेगी।

1. बड़े वाहनों पर प्रतिबंध (नो एंट्री):

01.01.2026 को सुबह से रात तक बड़े व्यावसायिक वाहन जैसे ट्रक, ट्रैक्टर, पिकअप आदि का प्रवेश एवं संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

अस्पताल चौराहा से मामू भगिना तक आवश्यक सेवा वाहनों को छोड़कर दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया एवं छोटे वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इन वाहनों के लिए नजगी लेबर वेलफेयर ग्राउंड को पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है।

अस्पताल चौराहा की ओर सभी प्रकार के दोपहिया, तिपहिया, चारपहिया एवं छोटे-बड़े निजी एवं व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश आवश्यक सेवा वाहनों को छोड़कर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

मोगलकुआँ (सिंगार हाट) से मामू भगिना की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश व संचालन प्रतिबंधित रहेगा।

मार्केट कमेटी से मामू भगिना जाने वाले मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश निषिद्ध रहेगा।

गांधी मैदान होते हुए अनुग्रह पार्क (पोस्ट ऑफिस रोड) पुल की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

2. वैकल्पिक मार्ग (Alternative Route):

मामू भगिना से बिहारशरीफ शहर में प्रवेश करने वाले दोपहिया, तिपहिया एवं चारपहिया निजी एवं सवारी वाहन सिंगार हाट, मोगलकुआँ होते हुए रोच्ची रोड की ओर जाएंगे।

बिहारशरीफ शहर से बाहर अस्पताल चौराहा की ओर जाने वाले वाहन एतवारी बाजार, सोहसराय होते हुए एनएच-31 (17 नंबर) के रास्ते जाएंगे।

3. ड्रॉप गेट (Drop Gate):

मामू भगिना पर्वत टल्ली

ब्लॉक मोड़ के पास

मामू भगिना से मार्केट कमेटी की ओर प्रवेश मार्ग पर

4. पार्किंग स्थल:

P1 – लेबर वेलफेयर ग्राउंड

P2 – सोगरा कॉलेज परिसर

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें एवं नववर्ष समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।