The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

77वें गणतंत्र दिवस पर नालंदा के सोगरा हाई स्कूल मैदान में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने किया झंडोतोलन

National  •  👁 13 views  •  26 Jan 2026
77वें गणतंत्र दिवस पर नालंदा के सोगरा हाई स्कूल मैदान में जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने किया झंडोतोलन
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस) के अवसर पर श्री कुंदन कुमार , जिलाधिकारी,नालंदा द्वारा मुख्य समारोह स्थल सोगरा हाई स्कूल मैदान , बिहारशरीफ में झंडोतोलन किया गया ।
गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर श्री कुंदन कुमार, जिला दंडाधिकारी,श्री भारत सोनी, पुलिस कप्तान एवं परेड कमांडर द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया ।
जिला सशस्त्र बल पुरुष ,जिला सशस्त्र बल महिला ,गृह रक्षक ,सैनिक स्कूल, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड महिला, स्काउट एंड गाइड पुरुष प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया ।
परेड का संचालन प्रथम परेड कमांडर पुoअoनिo सिद्धार्थ आनंद एवं द्वितीय परेड कमांडर परिचारी रबिन कुमार यादव द्वारा किया गया ।
एसएस बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गान की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई ।
जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं एवं विकासात्मक कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जिलेवासियों को अवगत कराया ।
गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर निम्नलिखित झाँकियों का भव्य प्रस्तुतीकरण किया गया:-
1. जिला स्वास्थ्य समिति, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी — कन्या भ्रूण हत्या एक अपराध।
2. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -मनरेगा खेल मैदान का प्रदर्शन
3. सर्व शिक्षा अभियान, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -गुणवत्तापूर्ण शिक्षा शिक्षा में ICT का प्रयोग
4. सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -बिहार भिक्षावृति निवारण योजना
5. जिला कृषि कार्यालय, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -“किसानों के सशक्तिकरण हेतु ‘फार्मर रजिस्ट्री’
6. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी - नल- जल योजना
7. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -सक्षम आंगनवाडी
8. उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी - शराबबंदी के सकारात्मक प्रभाव
9. जीविका, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
10. जिला पंचायत राज, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -पंचायत सरकार भवन, विवाह मंडप, सोलर लाईट
11. योजना कार्यालय, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -सात निश्चय 3
12. जिला पशुपालन कार्यालय, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -Sex-sorted Semen
13. जिला परिवहन कार्यालय, नालन्दा द्वारा प्रस्तुत झांकी -सड़क सुरक्षा
26 जनवरी, 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों, कर्मियों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया
उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुतीकरण में प्रथम पुरस्कार शिक्षा विभाग,द्वितीय पुरस्कार परिवहन विभाग , तृतीय पुरस्कार ग्रामीण विकास विभाग को प्रदान किया गया ।
बिहार राज्य सरकार द्वारा मेडल लाओ, नौकरी पाओ के तहत बिहार में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली-2023 के तहत् खेल कोटा से नियुक्त अभ्यिर्थियों की सूची जिनका नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।
1. रग्बी खेल - सुश्री चुनचुन कुमारी, पिता-सिकन्दर यादव, ग्राम पो० धरहरा, थाना सिलाव, जिला-नालंदा।
2. रग्बी खेल - श्री राजू कुमार, पिता श्री सुरज राम, ग्राम-मुजफ्फरपुर पो०+थाना+जिला-नालंदा
3. रग्बी खेल - श्री सौरभ कुमार, पिता श्री अजीत कुमार, ग्राम गोपाईचक, पो०+थाना सकसोहरा, जिला-पटना।
4. रग्बी खेल - श्री सुधांशु रंजन, पिता श्री सुनील कुमार, ग्राम उदयपुर, बरहरी, पो०- राजगीर, थाना-छबिलापुर, जिला-नालंदा।
खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का नाम
1. कोमल कुमारी, खुशी कुमारी एवं प्रियांशु कुमारी,
उपलब्धि - उड़ीसा में आयोजित सब जूनियर रखी राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2026 में स्वर्ण पदक विजेता।
2. अल्पना कुमारी
उपलब्धि - उत्तराखंड में आयोजित जूनियर राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता 2025 में स्वर्ण पदक विजेता।
3. श्री रजनीश कुमार, पैरा एथलेटिक्स
उपलब्धि - मध्य प्रदेश में आयोजित 14 वीं राष्ट्रीय जुनियर एवं सब जुनियर प्रतियोगिता 2025 के 100m T37 इवेंट में दूसरा प्राप्त किया, गोला फेंक F37&F38 में तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं डिस्कस थो F37-F38 में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
4. श्री रितेश रंजन,
उपलब्धि - राष्ट्रीय रग्बी 75 उत्तराखंड में आयोजित जुनियर प्रतियोगिता 2025 U-18 में स्वर्ण पदक विजेता।
5.श्री चंदन शर्मा,
उपलब्धि - 6" जुनियर एवं सिनियर C राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता 2025-26 में तृतीय स्थान (बैंक-वैण्ड एकल) प्राप्त किया।
परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटना में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
1. राजेश कुमार पिता श्री बौधु महतो, वेलौर, सुम्भा, जिला-नवादा के द्वारा दिनांक 01.01.2026 को बिन्द थानान्तर्गत कुशहर मोड़ एवं जिराईन नदी के बीच SH-78 पर ग्राम-सुरतपुर, थाना- बिन्द, जिला-नालन्दा के निवासी अंकुश कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनके द्वारा अंकुश कुमार को तत्काल प्रा०स्वा०केन्द्र, बिन्द में भर्ती कराया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, बिहारशरीफ लाया गया। इनके तत्परता के कारण जख्मी का जान बचाया जा सका।
2. सुभाष कुमार पिता विष्णु दयाल प्रसाद, माधोपुर, चण्डी, जिला- नालन्दा के द्वारा दिनांक 01.01.2026 को बिन्द थानान्तर्गत कुशहर मोड़ एवं जिराईन नदी के बीच SH-78 पर ग्राम-सुरतपुर, थाना- बिन्द, जिला-नालन्दा के निवासी अंकुश कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इनके द्वारा अंकुश कुमार को तत्काल प्रा०स्वा०केन्द्र, बिन्द में भर्ती कराया गया तथा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल, बिहारशरीफ लाया गया। इनके तत्परता के कारण जख्मी का जान बचाया जा सका।
मंच का संचालन सुधीर पांडेय के द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर श्रीमती रीना यादव, माननीय बिहार विधानसभा पार्षद , श्रीमती तनुजा कुमारी, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष, श्रीमती अनीता देवी, माननीय मेयर बिहार शरीफ नगर निगम ,आइसा शाहिन , उप मेयर नगर निगम बिहार शरीफ, नगर आयुक्त , उप विकास आयुक्त , अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा , जिला सामान्य शाखा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी , कर्मचारी गण एवं भारी संख्या में दर्शकगण आदि उपस्थित थे