The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 जहाँ सपनों को मिलती है सही दिशा इनायतिया स्कूल बना रहा बच्चों का मजबूत भविष्य     🔴 खिरपुरी जैसी घटना अकोला में न हो: सामाजिक कार्यकर्ता सलीम सिद्दीकी ने जल आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल     🔴 सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन की तैयारी—अंजुमन स्कूल में बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख     🔴 हर माता-पिता का सपना, अकबरिया स्कूल में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव”     🔴 बच्चों का सुनहरा भविष्य यहीं से शुरू—अस्बाह इंग्लिश स्कूल में एडमिशन शुरू     🔴 Artists Be Alert: 35 दिनों बाद फिर शादी मुहूर्तों की वापसी, कमाई का सुनहरा मौका     🔴 “करोड़ों का निवेश, फिर भी नहीं मिल रही पर्याप्त बिजली आपूर्ति”     🔴 गुरबाणी आध्यात्मिक संपदा का स्रोत : डॉ. मनप्रीत सिंह सम्पादक     🔴 500 लड़कियों और महिलाओं को फंसाने वाला सीरियल एक्सटॉर्शनिस्ट पुलिस ने दबोचा: अमित गोयल उपायुक्त पुलिस ( साउथ वेस्ट जिला )     🔴 नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्रीय निर्णय लेने का अवसर : डॉ. शोभा विजेन्द्र    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

खिरपुरी जैसी घटना अकोला में न हो: सामाजिक कार्यकर्ता सलीम सिद्दीकी ने जल आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल

National   •   👁 10 views   •   19 Apr 2026
खिरपुरी जैसी घटना अकोला में न हो: सामाजिक कार्यकर्ता सलीम सिद्दीकी ने जल आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल
अकोला: खिरपुरी में जलकुंभ में मृत बंदर मिलने की घटना के बाद अब अकोला में भी जल आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सलीम सिद्दीकी ने अकोला महानगर पालिका के जल वितरण विभाग से तत्काल सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं, इसलिए पहले से ही रोकथाम जरूरी है।

सलीम सिद्दीकी ने मांग की है कि शहर के सभी पानी के टैंकों और जलकुंभों की तुरंत जांच और सफाई अभियान चलाया जाए। साथ ही, नियमित रूप से पानी की गुणवत्ता की जांच की जाए और नागरिकों को स्वच्छ पानी की गारंटी दी जाए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि लापरवाही के कारण यदि कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना समय की मांग है।