The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

सोशल_मीडिया पर AI तकनीक से वीडियो / ऑडियो एडिट कर वायरल करने वाला अपराधकर्मी गिरफ्तार...

Crime  •  👁 20 views  •  04 Jan 2026
सोशल_मीडिया पर AI तकनीक से वीडियो / ऑडियो एडिट कर वायरल करने वाला अपराधकर्मी गिरफ्तार...
दिनांक 02.01.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदया एवं माननीय प्रधानमंत्री महोदय के नाम/ स्वरूप/ आवाज का दुरूपयोग करते हुए ए०आई० तकनीक के माध्यम से वीडियो/ ऑडियो एडिट कर वायरल करने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त Al Generated फर्जी वीडियो का उद्देश्य वीडियो / ऑडियो से आम जनता में भ्रम फैलाने/ देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों की गरिमा, प्रतिष्ठा एवं विश्वास को ठेस पहुँचाना, लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास उत्पन्न करना तथा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था को प्रभावित करना है। इस प्रकार की फर्जी डिजिटल सामग्री के माध्यम से राष्ट्रविरोधी भावना, अफवाह एवं सामाजिक अशांति फैलने की प्रबल संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता था। उक्त घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तकनीकी बिंदुओं पर साक्ष्य संकलन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधकर्मी 1.प्रमोद कुमार राज, सा०- भगवानपुर बोचहाँ, थाना-बोचहाँ जिला-मुजफ्फरपुर को घटना में प्रयुक्त मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संदर्भ में साइबर थाना कांड सं०-01/26 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है।