The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 500 लड़कियों और महिलाओं को फंसाने वाला सीरियल एक्सटॉर्शनिस्ट पुलिस ने दबोचा: अमित गोयल उपायुक्त पुलिस ( साउथ वेस्ट जिला )     🔴 नारी शक्ति वंदन अधिनियम” सिर्फ कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को राष्ट्रीय निर्णय लेने का अवसर : डॉ. शोभा विजेन्द्र     🔴 कैलाश हिल्स में ट्रैफिक समस्या पर बड़ी बैठक: Delhi Traffic Police ने दिया एक्शन का आश्वासन     🔴 युवा पीढ़ी में जिम्मेदार सड़क व्यवहार अत्यंत महत्वपूर्ण : दिनेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक (ज़ोन-II)     🔴 प्रो. (डॉ.) जे. एस. यादव, डीन के मार्गदर्शन में हुआ इको-ट्रेल जागरूकता भ्रमण     🔴 छात्र अपनी छुपी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करें : प्रो. राजीव कुमार कुलगुरु     🔴 फेस्ट छात्रों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद, नेटवर्किंग और भर्ती का एक प्रभावी मंच : प्रो. वी. रविचंद्रन कुलपति     🔴 Spoton Global Group: भारत का उभरता हुआ Skill, Media और Growth Ecosystem     🔴 न्यायमूर्ति वी. कामेश्वर राव एवं न्यायाधीश राजीव बंसल् कुशल मार्गदर्शन में किया कुल 1,20,742 यातायात चालानों का सफलतापूर्वक निस्तारण     🔴 सेल्फी का शौक या मौत को बुलावा? सड़क पर लापरवाही पड़ सकती है भारी    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद

Crime   •   👁 36 views   •   09 Feb 2026
मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति बासोडीह से उजले रंग के टाटा मैजिक पिकअप (निबंधन संख्या– JH09T 5488) के माध्यम से अवैध शराब लेकर थाली बाजार के रास्ते नवादा की ओर आ रहा है। सूचना के आलोक में बीती देर रात थाली बाजार के समीप चिन्हित स्थान पर नाकाबंदी की गई।
इस दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी के क्रम में वाहन के पीछे डाले में बने गुप्त तहखाने से विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब एवं बीयर बरामद की गई। बरामद सामग्री में रॉयल स्टैग डीलक्स व्हिस्की, स्टर्लिंग रिजर्व व्हिस्की, आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की, मैजिक मोमेंट ऑरेंज फ्लेवर्ड वोडका एवं गॉडफादर सुप्रीम स्ट्रांग बियर शामिल हैं। सभी शराब की बोतलों पर “For Sale in Jharkhand Only” अंकित पाया गया।
इस कार्रवाई में कुल 57 लीटर विदेशी शराब एवं 12 लीटर बीयर, कुल 69 लीटर अवैध शराब की बरामदगी की गई। वाहन में सवार एकमात्र चालक सह तस्कर आसिफ (उम्र लगभग 24 वर्ष), पिता– मोहम्मद सलीम, निवासी– भदोनी, न्यू आजाद मोहल्ला, थाना नगर, जिला नवादा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि जब्त वाहन नवादा निवासी विनोद कुमार का है।
उक्त छापामारी अभियान का नेतृत्व श्री दीपक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक, मद्य निषेध के द्वारा किया गया।