The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नालंदा: थरथरी के थानाध्यक्ष संजय कुमार निलंबित, महिला के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल

Crime  •  👁 10 views  •  02 Feb 2026
नालंदा: थरथरी के थानाध्यक्ष संजय कुमार निलंबित, महिला के साथ अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल
नालंदा जिले में पुलिस प्रशासन ने एक गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए थरथरी थाने के थानाध्यक्ष (SHO) संजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित (suspend) कर दिया है।

मामला शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 की रात का है, जब पुलिस एक पुराने मामले की वारंटी को गिरफ्तार करने दीरी पर गांव गई थी। इस दौरान थानाध्यक्ष पर एक महिला (आंगनबाड़ी सेविका) के साथ अभद्र व्यवहार करने, उनका बाल खींचने और थप्पड़ मारने के गंभीर आरोप लगे।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे। वीडियो सामने आने के बाद नालंदा के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने हिलसा डीएसपी से मामले की तत्काल जांच कराई। जांच में थानाध्यक्ष के व्यवहार को अमर्यादित और कर्तव्य के प्रति लापरवाही माना गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर थानाध्यक्ष संजय कुमार को सस्पेंड कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। फिलहाल थरथरी थाने का प्रभार हिलसा अंचल के पुलिस निरीक्षक चंद्रभानु को सौंपा गया है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में सभी पुलिसकर्मियों से आचरण और कर्तव्यपालन की उच्च मानक की अपेक्षा की जाती है और किसी भी प्रकार के गैरकानूनी या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।