The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

मधुबनी पुलिस ने फिंगरप्रिंट क्लोनिंग गिरोह का भंडाफोड़, 120 नकली फिंगरप्रिंट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Crime  •  👁 9 views  •  02 Jan 2026
मधुबनी पुलिस ने फिंगरप्रिंट क्लोनिंग गिरोह का भंडाफोड़, 120 नकली फिंगरप्रिंट के साथ आरोपी गिरफ्तार
मधुबनी/बिहार: बिहार पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फिंगरप्रिंट क्लोनिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी में गिरोह के एक मुख्य सदस्य को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 120 नकली फिंगरप्रिंट क्लोन, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के फिंगरप्रिंट चुराकर उन्हें सिलिकॉन से क्लोन करता था। इन नकली फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल Aadhaar Enabled Payment System (AePS) के माध्यम से बैंक खातों से अवैध रूप से पैसे निकालने में किया जाता था।

गिरोह की ठगी की प्रक्रिया में वे रजिस्ट्री कार्यालयों या अन्य सरकारी डेटाबेस से फिंगरप्रिंट चोरी करते और उसे बायोमेट्रिक मशीन में इस्तेमाल करते थे।

बिहार पुलिस ने आम जनता से अपील की है:

अपने बायोमेट्रिक डेटा के प्रति सतर्क रहें।

m-Aadhaar ऐप के जरिए आधार बायोमेट्रिक्स को लॉक करें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।

पुलिस ने चेताया है कि ग्रामीण इलाकों में AePS का दुरुपयोग बढ़ रहा है। इसलिए बैंकिंग लेन-देन पर निगरानी रखना और किसी भी असामान्य गतिविधि पर तुरंत कदम उठाना बेहद जरूरी है।