The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 92 अपराधी धरे गए, भारी मात्रा में अवैध सामान जप्त

Crime  •  👁 7 views  •  02 Jan 2026
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में 92 अपराधी धरे गए, भारी मात्रा में अवैध सामान जप्त
पटना: राजधानी में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पटना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों द्वारा की गई छापेमारी में पिछले 24 घंटे के भीतर कुल 92 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त हत्या, लूट, शराब तस्करी और एनडीपीएस एक्ट जैसे संगीन मामलों में वांछित थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए 794.91 लीटर अवैध शराब और 165 ग्राम गांजा बरामद किया है। इसके अलावा, अपराधियों के पास से 02 अवैध हथियार और 08 कारतूस भी मिले हैं। पुलिस ने मौके से 06 वाहन और 13 मोबाइल फोन के साथ 17,630 रुपये नकद भी जप्त किए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के मनोबल को तोड़ने के लिए इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।