The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नए साल के जश्न से पहले शराब माफिया के ठिकाने पर पुलिस का धावा, 18 लाख कैश और हथियार बरामद

Crime  •  👁 11 views  •  02 Jan 2026
नए साल के जश्न से पहले शराब माफिया के ठिकाने पर पुलिस का धावा, 18 लाख कैश और हथियार बरामद
बिहारशरीफ (नालंदा): नए साल की पूर्व संध्या पर हुड़दंग और अवैध शराब खपाने की योजना बना रहे अपराधियों के खिलाफ नालंदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नूरसराय थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दहपर गांव में छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब, अवैध हथियार और ₹18 लाख से अधिक नकद बरामद किए हैं।
मद्य निषेध विभाग की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:00 बजे मद्य निषेध विभाग से सूचना मिली थी कि नूरसराय थाना क्षेत्र के दहपर गांव स्थित एक घर में भारी मात्रा में शराब जमा की गई है। सूचना मिलते ही नूरसराय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित घर की घेराबंदी कर दी।
अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी
पुलिस को देखते ही घर से दो व्यक्ति बाहर निकलकर भागने लगे। पुलिस बल ने उनका पीछा किया, लेकिन संकरी गलियों और अंधेरे का लाभ उठाकर वे भागने में सफल रहे। फरार आरोपियों की पहचान राकेश पासवान और विकास पासवान (पिता- चांदो पासवान) के रूप में हुई है।
बरामदगी का विवरण
घर की तलाशी लेने पर पुलिस को निम्नलिखित सामान मिला:
नकदी: अलमारी से कुल ₹18,01,050 (अठारह लाख एक हजार पचास रुपये) बरामद हुए।
शराब: 153.53 लीटर विदेशी शराब और 4 लीटर देसी शराब।
हथियार: 2 देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस और 1 खोखा।
पुलिस की अग्रतर कार्रवाई
नूरसराय थाना में इस मामले को लेकर कांड संख्या-679/25 दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बिहार मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
छापेमारी टीम में शामिल मुख्य सदस्य:
इस सफल अभियान में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पु०अ०नि० संजीव कुमार, पु०अ०नि० धीरज कुमार पुरी, पी०टी०सी० अमित कुमार और नूरसराय थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।