The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय का बड़ा फैसला: चोरी व आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त पंकज कुमार सिंह को कुल कई धाराओं में सश्रम कारावास व जुर्माना

Crime  •  👁 14 views  •  30 Jan 2026
औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय का बड़ा फैसला: चोरी व आर्म्स एक्ट मामले में अभियुक्त पंकज कुमार सिंह को कुल कई धाराओं में सश्रम कारावास व जुर्माना
औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मदनपुर थाना कांड संख्या 490/23, टीआर 2285/25 में फैसला सुनाते हुए एकमात्र काराधीन अभियुक्त पंकज कुमार सिंह, निवासी घोड़ातारा ओबरा को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने अभियुक्त को भारतीय दंड संहिता एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत सजा और जुर्माना लगाया है।
न्यायालय द्वारा सुनाए गए निर्णय के अनुसार अभियुक्त को भादंवि धारा 379 (चोरी) के तहत तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं 2500 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई गई है। वहीं धारा 411 (चोरी का माल रखने) के अंतर्गत भी तीन वर्ष सश्रम कारावास एवं 2500 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
इसके अतिरिक्त आर्म्स एक्ट के तहत भी अभियुक्त को दोषी पाया गया। न्यायालय ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a में दो वर्ष छह माह का साधारण कारावास और 2500 रुपये जुर्माना, जबकि धारा 26 में दो वर्ष छह माह का साधारण कारावास एवं 2500 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में अभियुक्त को तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। न्यायालय ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
मामले की जानकारी देते हुए जिला अभियोजन पदाधिकारी दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 07 गवाहों की गवाही कराई गई थी। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने जप्त किए गए साक्ष्यों को मजबूती से प्रस्तुत किया, जिसमें एक लोहे का लोडेड देशी कट्टा और अन्य आपत्तिजनक सामग्री शामिल थी।
न्यायालय के इस फैसले को अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ कड़ा संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे निर्णयों से कानून का भय अपराधियों में बना रहेगा।