The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 174/25 में फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार

Crime  •  👁 11 views  •  20 Jan 2026
कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 174/25 में फरार अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तिहार
कुशेश्वरस्थान थाना कांड संख्या 174/25, धारा 103 बीएनएस (BNS) के अंतर्गत दर्ज मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की गई है। न्यायालय के आदेश के आलोक में सभी नामजद अभियुक्तों के घरों पर विधिवत रूप से इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के बहेड़ा गांव, जिला दरभंगा में संपन्न हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कांड में कुल आठ अभियुक्त नामजद हैं। इनमें भूपी यादव (पिता सत्यनारायण यादव), ओम प्रकाश यादव (पिता भूपी यादव), सुजीत यादव (पिता गौड़ीशंकर यादव), लालमोहर यादव, अमर यादव (दोनों पिता सूर्य नारायण यादव), चंद्रमोहन यादव (पिता स्व. बसंत यादव), पप्पू यादव (पिता शिवधारी यादव) तथा राम नारायण यादव (पिता स्व. रामवतार यादव) शामिल हैं। सभी अभियुक्त ग्राम बहेड़ा, थाना कुशेश्वरस्थान, जिला दरभंगा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, उपरोक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और बार-बार नोटिस तथा गिरफ्तारी के प्रयासों के बावजूद न्यायालय अथवा थाना में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसी कारण न्यायालय से इश्तिहार जारी कराते हुए उनके आवास पर चिपकाया गया। इस प्रक्रिया के दौरान पुलिस बल की उपस्थिति में विधि-सम्मत कार्रवाई की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि यदि इश्तिहार की अवधि के भीतर अभियुक्त आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो आगे की प्रक्रिया के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को अभियुक्तों के संबंध में कोई सूचना प्राप्त हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून से बचने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।