The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

हिलसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट कांड के दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

accident  •  👁 13 views  •  19 Jan 2026
हिलसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट कांड के दो आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
नालंदा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हिलसा थाना क्षेत्र के मनपुरवा गांव में हुई लूट की घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया सामान और घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।
क्या था पूरा मामला?
घटना 16 जनवरी 2026 की है। आवेदक दिलीप कुमार (ग्राम गोकुलचक मिल्कीपर) जब हिलसा बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी मनपुरवा गांव के पास बरगद के पेड़ के समीप दो अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर उनका मोबाइल फोन और 1500 रुपये लूट लिए थे। इस संबंध में हिलसा थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, हिलसा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:
विद्यासागर उर्फ बिल्ला (पिता- दयानंद प्रसाद, ग्राम- हैदरपुर, हिलसा)
सौरभ कुमार (पिता- संतोष कुमार, ग्राम- हैदरपुर, हिलसा)
बरामदगी
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किया है:
घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा।
लूटा गया 01 मोबाइल फोन।
हथियार की बरामदगी के संबंध में पुलिस ने अलग से आर्म्स एक्ट (कांड संख्या 40/26) के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सराहनीय टीम
इस सफल उद्भेदन में हिलसा थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, और उनकी टीम (दिलीप कुमार, प्रिंस कुमार, मुस्कान कुमारी एवं सशस्त्र बल) की अहम भूमिका रही।