The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नालंदा में तकनीकी व गैर-तकनीकी पदाधिकारियों की साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न

Politics  •  👁 9 views  •  07 Jan 2026
नालंदा में तकनीकी व गैर-तकनीकी पदाधिकारियों की साप्ताहिक समन्वय बैठक संपन्न
आज दिनांक 5 जनवरी 2026 को श्री कुंदन कुमार ,जिला पदाधिकारी , नालंदा की अध्यक्षता में जिला,अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय तकनीकी / गैर तकनीकी पदाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय की समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
समीक्षा के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक परियोजना अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में प्रगति लाने हेतु मिशन मोड में जमाबंदी के बकेट क्लेम एवं सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कृषि विभाग , राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर कैंप लगाकर फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाना सुनिश्चित करेंगे ।
ग्राउंड स्तर पर कृषि विभाग के पदाधिकारी द्वारा सत्यापित ई केवाईसी एवं राजस्व कर्मचारी/ पदाधिकारी के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री के तहत जमाबंदी के बकेट क्लेम एवं सत्यापन कार्य में तीव्र गति से प्रगति लाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला जनता दरबार की समीक्षा के क्रम में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, को निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2026 में प्राप्त जिला जनता दरबार के शत-प्रतिशत शिकायतों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे, साथ ही निष्पादित मामले से संबंधित प्रतिवेदन गूगल डॉट पर अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे ।
जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण,अनपढ़ आवेदकों की समस्याओं का सुगमता से निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे, कार्यालयों में समस्या निदान हेतु आए आवेदकों के लिए बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे ।
समीक्षा के क्रम में उन्होंने कहा कि नालंदा जिले को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने के लिए अनुपयोगी भूमि, जहां फसल नहीं उगती है, ग्राउंड लेवल पर वैसे भूमि चिन्हित करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि छोटे बड़े औद्योगीकरण को बढ़ावा देकर बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन किया जा सके ।
उन्होंने कहा कि नव नालंदा बिहार के समीप अवस्थित लेक में वॉटर स्पोर्ट्स की सुविधा विकसित की जाएगी ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपने कार्यालय में खाली पदों के रिक्तियां की सूचना यथाशीघ्र भेजना सुनिश्चित करेंगे ।
उन्होंने कहा कि सिनेमा हॉल, पेट्रोल पंप के लिए एनओसी से संबंधित लंबित मामले का निष्पादन संबंधित विभाग यथाशीघ्र निष्पादित करना सुनिश्चित करेंगे ।
भूमि विवाद से संबंधित लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने हेतु निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग यथाशीघ्र लंबित मामले निष्पादन करेंगे, साथ ही निष्पादन गूगल सीट में अपडेट करना सुनिश्चित करेंगे ।
कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई प्रमंडल, नालंदा को निर्देशित किया गया कि जिलांतर्गत पईन ,आहर की सूची (प्रखंड, पंचायत एवं स्थल नाम सहित) के अनुसार अतिक्रमण मुक्त करना सुनिश्चित करेंगे ,ताकि सिंचाई के लिए निर्वाध रूप से खेत तक पानी पहुंचाई जा सके ।
शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा, नालंदा द्वारा वैसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराई गई है ,जिसमें अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण की आवश्यकता वाले विद्यालय, जर्जर भवन एवं जर्जर वर्ग कक्ष वाले विद्यालयों का विवरण, तथा बेंच-डेस्क की कमी वाले विद्यालयों, क्षतिग्रस्त चाहरदीवारी निर्माण की सूची शामिल हैं ।
आपूर्ति विभाग की समीक्षा में सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को संदिग्ध राशन कार्ड मामलों में अविलंब संबंधित लाभुकों को नोटिस निर्गत कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही e-KYC में तेजी लाने तथा किसी भी राशन कार्ड आवेदन को एक्सपायर न होने देने का निर्देश दिया गया।
सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत अंतर्जातीय विवाह से संबंधित लंबित मामला निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
कल्याण विभाग की समीक्षा में बताया गया कि आवासीय विद्यालयों में प्रतिनियुक्त शिक्षकों का योगदान सुनिश्चित कराते हुए पठन-पाठन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।
जिलाधिकारी महोदय ने निर्देशित किया कि सभी कार्य विभागों को बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं एवं अंतर्विभागीय समन्वय से जुड़े मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करेंगे ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित समय-सीमा में कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करते हुए अगली साप्ताहिक समन्वय बैठक में अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
कंस्ट्रक्शन विभाग यथा, बिल्डिंग पीएचईडी,पथ निर्माण, नाला निर्माण विभाग के संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि कंस्ट्रक्शन कार्य में किसी भी प्रकार की घठिया कार्य की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण कार्य करें, गुणवत्ता से किसी प्रकार की समझौता न करें,किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ।
जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिलेभर में जहां भी ज्यादा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है, उन ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करें,ताकि सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए सड़क दुर्घटना को कम किया जा सके ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी , अपर समाहर्ता , अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला स्थापना उपसमाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता,आईटी मैनेजर ,शिक्षा, स्वास्थ्य , कृषि,आईसीडीएस , के पदाधिकारी गण, संबंधित कार्यपालक अभियंता , सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी गण आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ें थें ।