The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 9 दिन बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं? 44°C में तपते नागरिक, जिम्मेदार कौन?     🔴 बस स्थानक के बाहर निजी बसों की भीड़: सड़क किनारे यात्रियों की भराई से यातायात व्यवस्था पर सवाल     🔴 हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का मनाएगा तीसरा स्थापना दिवस     🔴 नगरपालिका अध्यक्ष एवं शिक्षा निदेशक के कुशल नेतृत्व में छात्र ~छात्राओं ने रचा इतिहास     🔴 महिलाओं के लिए जिंदगी बदलने वाला मौका! सिर्फ ₹1000 में 2 महीने का कोर्स – स्कूटर जीतने का सुनहरा अवसर     🔴 जहाँ सपनों को मिलती है सही दिशा इनायतिया स्कूल बना रहा बच्चों का मजबूत भविष्य     🔴 खिरपुरी जैसी घटना अकोला में न हो: सामाजिक कार्यकर्ता सलीम सिद्दीकी ने जल आपूर्ति व्यवस्था पर उठाए सवाल     🔴 सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन की तैयारी—अंजुमन स्कूल में बच्चों के सपनों को मिल रहे पंख     🔴 हर माता-पिता का सपना, अकबरिया स्कूल में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव”     🔴 बच्चों का सुनहरा भविष्य यहीं से शुरू—अस्बाह इंग्लिश स्कूल में एडमिशन शुरू    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का मनाएगा तीसरा स्थापना दिवस

Education   •   👁 14 views   •   21 Apr 2026
हरियाणा खेल विश्वविद्यालय का मनाएगा  तीसरा स्थापना दिवस
Vijay Gaur Channel Head - Delhi

हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई का तृतीय स्थापना दिवस 22 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत प्रातः 6:30 बजे से प्रताप स्टेडियम में एथलेटिक्स मीट का आयोजन होगा। इसके पश्चात प्रातः 11:00 बजे विश्वविद्यालय भवन में हवन आयोजित किया जाएगा। सायं 5:30 बजे रस्साकशी इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता तथा रात्रि 7:30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विश्वविद्यालय के कुलपति श्री अशोक कुमार (आई.पी.एस. सेवानिवृत्त) ने बताया कि वर्त्तमान शैक्षणिक सत्र विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत सफल रहा है। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने राज्य, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, नॉर्थ जोन तथा एआईयू स्तर की प्रतियोगिताओं में लगभग 100 पदक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न विषयों पर 15 से अधिक कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिनमें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों की संख्या के दृष्टिकोण से हरियाणा खेल विश्वविद्यालय, राई शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान के क्षेत्र में देश का तीसरा सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बन चुका है।
उन्होंने यह भी बताया कि मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय, राई ने भी हाल के वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति की है। हाल ही में घोषित सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणामों में विद्यालय ने पिछले 10 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। कुल 86 विद्यार्थियों में से 64 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं तथा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। अभिनव चौहान, कनक शर्मा एवं लक्ष्य ने 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
गौरतलब है कि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय तथा मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण पहल हैं, जो सरकार के नेतृत्व में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में ये संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस स्थापना दिवस समारोह के माध्यम से विश्वविद्यालय अपने अब तक के उपलब्धियों का उत्सव मनाते हुए भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराएगा।