The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

नालंदा में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा: जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Politics  •  👁 17 views  •  24 Dec 2025
नालंदा में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा: जिलाधिकारी कुंदन कुमार की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
आज दिनांक 23 दिसंबर 2025 को श्री कुंदन कुमार,जिला पदाधिकारी, नालंदा की अध्यक्षता में सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य विभाग से संबंधित योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति हेतु जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
इस बैठक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोपयोगी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपस्थिति, उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं तथा चिकित्सक रोस्टर प्रदर्शित करने की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए तथा डॉक्टर रोस्टर को डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर सही जानकारी प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेहतर सेवा बहाल करें, सभी एमओआईसी अपने कार्यशैली में बदलाव लाएं, पीएचसी में प्रवेश होते ही मरीजों को यह आभास होना चाहिए कि सरकारी चिकित्सा व्यवस्था हर मरीज के सुविधा के लिए पूर्ण रूप से तत्पर है
उन्होंने निर्देशित किया कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अनुमंडलीय अस्पताल एवं जिला अस्पताल में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सतत रूप से उपलब्ध रहें। जिन संस्थानों में तकनीकी अथवा संसाधन संबंधी समस्या पाई गई है, उन्हें शीघ्र दूर करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
जिला पदाधिकारी महोदय ने कहा कि जिलेभर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेहतर कार्य किये जा रहे हैं,आप सभी डॉक्टर एवं कर्मी गण बधाई के पात्र हैं ।
सख्त निर्देश देते हुए उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा निर्देशों का अनुपालन नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने, विशेषकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि हाई रिस्क प्रेगनेंसी को पूर्व से ही चिन्हित करें , एंबुलेंस, डॉक्टर्स , नर्स को प्रशिक्षित करें, ताकि ससमय पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। डब्लू एच ओ के गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया जाए ।
निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी पीएचसी स्तर तक साफ सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ सुथरा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करें , पर्याप्त मात्रा में मेडिसिन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए , पैथोलॉजी, एक्स-रे,सीटी स्कैन, सीबीसी मशीन को हर हाल में क्रियाशील रखें ।
शिशु मृत्यु दर की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कारणों की पहचान कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। इस क्रम में संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, पोषण एवं समय पर उपचार पर विशेष बल दिया गया।
जिलाधिकारी महोदय ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी स्वास्थ्य संस्थान पूरी संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने जमीनी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने हेतु निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रशिक्षु सहायक समाहर्ता , सिविल सर्जन, डीपीओ आईसीडीएस , डीपीएम हेल्थ, डीएस , सभी एम ओ आई सी , हेल्थ मैनेजर , जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी गण, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar