The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

मां की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैतृक गांव कल्याण बिगहा दौरा, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना

Politics  •  👁 25 views  •  01 Jan 2026
मां की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैतृक गांव कल्याण बिगहा दौरा, प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व पूजा-अर्चना
आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अपनी माता स्वर्गीय परमेश्वरी देवी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा, हरनौत पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने कविराज रामलखन सिंह स्मृति वाटिका, हरनौत में स्थित स्वर्गीय परमेश्वरी देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

माननीय मुख्यमंत्री ने अपने पिता कविराज स्वर्गीय रामलखन सिंह, भाभी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की प्रतिमाओं पर भी श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री के बड़े भाई श्री सतीश कुमार, पुत्र श्री निशांत कुमार एवं अन्य परिजन भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा स्थित भगवती मंदिर (देवी स्थान) में विधिवत पूजा-अर्चना की तथा राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री के गांव आगमन से कल्याण बिगहा एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना, उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने पैतृक गांव स्थित तालाब में मछलियों को दाना भी डाला।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्री श्रवण कुमार, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार, विधायक श्री रुहैल रंजन, विधायक श्री सुभानंद मुकेश, विधान परिषद सदस्य श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान परिषद सदस्य श्री लालन सर्राफ, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. उदयकांत, पूर्व विधायक ई. सुनील, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनीष कुमार वर्मा, पूर्व विधान पार्षद श्री रणवीर नंदन, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशादुल्लाह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त श्री अनिमेष पराशर, नालंदा के जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा, नालंदा के पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी, बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य व्यक्ति, शुभचिंतक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।