The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

महाराष्ट्र की राजनीति में नया संतुलन: एमआईएम की बढ़ती ताकत और बदलते सियासी समीकरण

Politics  •  👁 13 views  •  23 Dec 2025
महाराष्ट्र की राजनीति में नया संतुलन: एमआईएम की बढ़ती ताकत और बदलते सियासी समीकरण
अवेस सिद्दीकी ( लेखकर, पत्रकार)✍️
महाराष्ट्र के हालिया नगरपरिषद चुनावों में एमआईएम द्वारा लगभग 81 सीटों पर विजय और एक मेयर का चुनाव केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में उभरते नए संतुलन का संकेत है। एक राजनीतिक रणनीतिकार और सामाजिक सरोकारों से जुड़े लेखक के रूप में यह कहना अनुचित नहीं होगा कि एमआईएम ने अब खुद को केवल विरोध की राजनीति तक सीमित नहीं रखा, बल्कि संगठनात्मक मजबूती और जमीनी पकड़ के साथ एक निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया है।
अकोला जिले के आकोट नगरपरिषद में 7 सीटों पर एमआईएम की जीत ने स्थानीय राजनीति में हलचल तेज कर दी है। यह जीत न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रही है, बल्कि आगामी अकोला महानगरपालिका चुनावों को लेकर नए राजनीतिक समीकरण भी गढ़ रही है। पारंपरिक सेक्युलर दलों से इतर अब नए और पुराने नेता एमआईएम को एक व्यवहारिक विकल्प मानने लगे हैं, और टिकट की संभावनाओं को लेकर सक्रिय दिख रहे हैं।
राजनीतिक बुद्धिजीवियों का मानना है कि यदि यही रुझान बना रहा, तो आने वाले महानगरपालिका चुनावों में एमआईएम एक मजबूत चुनौती पेश करेगी और महाराष्ट्र की शहरी राजनीति में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।