The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

अकोला मनपा चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन शुरू होते ही मनपा परिसर में उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़

Politics  •  👁 27 views  •  23 Dec 2025
अकोला मनपा चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन शुरू होते ही मनपा परिसर में उमड़ी प्रत्याशियों की भीड़
अवेस सिद्दीकी अकोला✍️
अकोला महानगरपालिका के चुनाव की तिथि घोषित होते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आगामी 15 जनवरी 2026 को होने वाले मनपा चुनाव के लिए आज 23 दिसंबर 2025 से नामांकन प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू हो चुकी है। इसके चलते मनपा कार्यालय परिसर में आज दिनभर पूर्व नगरसेवकों, नए दावेदारों और संभावित प्रत्याशियों की भारी भीड़ देखने को मिली।

चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों से नामांकन भरने के साथ-साथ आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण करने में जुटे नजर आए। मनपा में दस्तावेज़ सत्यापन कराने वाले अभ्यर्थियों का भी जमावड़ा लगा रहा, जिससे प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 30 दिसंबर 2025 नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है, जबकि 31 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। इसके बाद 2 जनवरी 2026 को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया होगी और 3 जनवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मनपा चुनाव को लेकर शहर का राजनीतिक माहौल अब पूरी तरह गर्मा चुका है।