The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

सरस्वती पूजा 2026 को लेकर बक्सर में प्रशासनिक तैयारी, जिला दंडाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग

walfare  •  👁 14 views  •  23 Jan 2026
सरस्वती पूजा 2026 को लेकर बक्सर में प्रशासनिक तैयारी, जिला दंडाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने की संयुक्त ब्रीफिंग
सरस्वती पूजा (बसन्त पंचमी), 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को जिला दंडाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर, श्री शुभम आर्य के द्वारा संयुक्त रूप से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर में ब्रीफिंग की गई।
प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में कान्टेक्ट एजेन्ट, शांति समिति के सदस्य एवं अन्य लोगों के जरिये गुप्त सूचनाएँ एकत्रित करें एवं स्वयं भी भ्रमणशील होकर स्थिति का पूर्ण समीक्षा सुनियोजित ढंग से करें। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी इसे सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल अपना प्रतिनियुक्ति का स्थान दिनांक 22.01.2026 के अपराहन 02:00 बजे से दिनांक 24.01.2026 सरस्वती प्रतिमा विसर्जन अथवा स्थिति सामान्य होने तक प्रतिनियुक्त रहेंगे तथा सभी प्रकार की निरोधात्मक कार्रवाई करेंगे एवं अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर स्थिति सामान्य रहने तक बने रहेंगे।
अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण कर आश्वस्त हो लें कि दिनांक 22.01.2026 के अपराहन 02:00 बजे से प्रतिमा विसर्जन तक सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी/पुलिस बल अपने-अपने स्थान पर पहुँच चुके हैं अथवा नहीं। प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी अपने स्थान पर ससमय उपस्थित है अथवा नहीं इसकी भी जाँच कर लेगें एवं अनुपस्थित दण्डाधिकारी के स्थान पर अपने स्तर से दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करते हुए अधोहस्ताक्षरी को सूचित करेंगे। अपने भ्रमण के समय सभी क्षेत्रों का जायजा तथा स्थिति का मूल्यांकन स्वतः कर लेंगे। अगर इसके अतिरिक्त अन्य कोई संवेदनशील स्थान उनको नजर में आये तो यहाँ दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करते हुए अधोहस्ताक्षरी को सूचना देंगे।
वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक, बिहार पुलिस रेडियों, बक्सर को निदेश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 22.01.2026 से 24.01.2026 तक चालू रखेंगे तथा आदेश निवेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे। साथ ही इस आशय से जिला के सभी वितन्तु स्टेशनों को कार्यरत रहने का निदेश दें।
जिला अग्निशाम पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि अग्निशाम का एक-एक यूनिट सरस्वती पूजा के अवसर पर तैयारी हालत में मॉडल थाना, बक्सर नगर तथा डुमरांव थाना पर प्रतिनियुक्त करेंगे एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी / अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमरांव से प्राप्त दिशा-निदेश के आलोक में आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस केन्द्र, बक्सर बज्र वाहन के साथ आधा दंगा पार्टी की प्रतिनियुक्ति बक्सर नगर थाना एवं आधा दंगा पार्टी डुमरांव थाना पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बक्सर / डुमरांव के अधीन करेंगे जो निर्देशानुसार दिये गये कार्य का संपादन करेगा।
जिन स्थलों पर विसर्जन होना है वहाँ पूर्ण प्रशासनिक तैयारी रखी जाय। डी०जे० पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त अवसर पर आपत्तिजनक गाने पूजा समिति द्वारा न बजाये, जिससे विवाद उत्पन्न हो। इस पर भी निगरानी रखी जाय।
नजारत उप समाहर्त्ता बक्सर को निदेश दिया गया कि अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित घाटों पर आवश्यकतानुसार वीडियोग्राफर लगवाना सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी बक्सर जिला को निदेश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रांर्गत पड़ने वाले मूर्त्तियों का विसर्जन चिन्हित स्थलों पर कराने के क्रम में सतर्कता बरतना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही आवश्यकतानुसार गोताखोर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी, बक्सर एवं डुमराँव चिन्हित स्थलों पर ही मूर्ति विसर्जन करवाना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय बक्सर जिला को निदेश दिया गया कि अपने क्षेत्रांतर्गत चिन्हित स्थलों पर प्रतिमा विसर्जन हेतु कृत्रिम पोखर की व्यवस्था एवं साफ-सफाई कराते हुए प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट का निर्धारण कर लेंगे, जिससे विधि-व्यवस्था के मद्देनजर पूर्व निर्धारित रास्तों से प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से हो सके। इस हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई कराना सुनिश्चित करेंगे।
अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव, कार्यपालक पदाधिकारी नगर निकाय बक्सर जिला को निदेश दिया गया कि उक्त अवसर पर जाँच कर सुनिश्चित हो लें कि लगाये गए सभी सीसीटीवी कैमरा चालू हालत में हो। यदि संवेदनशील स्थलों पर आवश्यक हो तो इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रातंर्गत मूर्ति विसर्जन हेतु चिन्हित स्थल के घाटों पर 03 फीट की गहराई पर हर 10-10 फीट की दूरी पर बाँस में लाल कपड़ा का झण्डा बंधवाने के साथ फ्लैक्स बोर्ड पर आवश्यक सूचना लिखवाना सुनिश्चित करेंगे। ताकि लोग मूर्त्ति विसर्जन हेतु इसके आगे गहरे पानी में नहीं उतर सकें। साथ ही मूर्ति विसर्जन स्थल पर पंचायत सचिव/राजस्व कर्मचारी/ किसान सलाहकार /आवास पर्यवेक्षक/आवास सहायक /चौकीदार एवं अन्य की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे। सभी अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर किसी प्रकार के आपदा से निपटने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा के चिन्हित भवन में कार्यरत होगा। जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है। जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में श्रीमती कवि प्रिया जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) बक्सर (मो० 9431005024) एवं श्री राम सेवक साह जिला पशुपालन पदाधिकारी बक्सर (मो०-9431090776) रहेंगे।
अनुमण्डल दण्डाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव अपने-अपने क्षेत्रांर्गत सरस्वती पूजा का अंतिम प्रतिवेदन प्रतिमाओं की संख्या के साथ दिनांक 25.01.2026 तक निश्चित रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, बक्सर को निदेश दिया गया कि सरस्वती पूजा के अवसर पर दिनांक 22.01.2026 को माँ सरस्वती की प्रतिमा पूजा करने हेतु ले जाने के क्रम में एवं दिनांक 24.01.2026 को प्रतिमा विसर्जन के क्रम में यातायात सुगम करने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे एवं किसी प्रकार की कोई ट्रैफिक जाम/विधि-व्यवस्था उत्पन्न न हो. इसे भी सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, बक्सर यह सुनिश्चित करेंगे कि दिनांक 22.01.2026 से 24.01.2026 मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति निरन्तर बनी रहे एवं आवश्यकतानुसार अस्थायी अनुज्ञप्ति निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर यह सुनिश्चित करेंगे कि दिनांक 22.01.2026 से 24.01.2026 मूर्ति विसर्जन समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहे एवं आवश्यकतानुसार अस्थाई अनुज्ञप्ति निर्गत करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि विसर्जन के समय कम ऊँचाई वाले तार, लूज एवं नंगा तार मार्ग पर न रहे।
असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि बक्सर जिलान्तर्गत्त सभी प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अनुमण्डल अस्पताल, डुमराँव एवं सदर अस्पताल, बक्सर में तैयार हालत में एम्बुलेंस, आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता के साथ-साथ चिकित्सक दल की प्रतिनियुक्ति करेंगे। मूर्ति विसर्जन के अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव से समन्वय स्थापित कर समी आवश्यक व्यवस्था करवाना सुनिश्चित करेंगे।
सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष सोशल मीडिया पर लगातार नजर बनाये रखेंगे। आपत्तिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव, पुलिस उपाधीक्षक, साईबर थाना, बक्सर साईबर सेनानी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लगातार पर्यवेक्षण करेंगे।
सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी), 2026 के अवसर पर दिनांक 22.01.2026 से दिनांक 24.01.2026 तक मूर्ति विसर्जन समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक बक्सर अनुमण्डल के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो०-9473191241)एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो०-9431800090) तथा डुमराँव अनुमण्डल के लिए अनुमण्डल पदाधिकारी डुमरांव (मो०-9473191242) एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, डुमराँव (मो०-9431800091) अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे एवं प्रतिमा विर्सजन की तिथि को आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करेंगे।
सरस्वती पूजा (बसंत पंचमी), 2026 के अवसर पर दिनांक 22.01.2026 से दिनांक 24.01.2026 तक मूर्ति विसर्जन समाप्ति अथवा स्थिति सामान्य होने तक विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में श्री अरूण कुमार सिंह, अपर समाहर्त्ता, बक्सर (मो0-9473191240) एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), बक्सर (मो०-9431800092) रहेंगे।