The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 एकंगरसराय में दर्दनाक हादसा: रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत     🔴 इस्लामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विशेष अभियान में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए     🔴 वैलेंटाइन डे विवाद: युवक-युवती को अलग कर हाथ में थमाई हनुमान चालीसा, तस्वीर वायरल     🔴 बिहार के नालंदा में युवक की आत्महत्या: दीपनगर इलाके से दुखद घटना     🔴 दिल्ली में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: विश्वास नगर के संतोष रेजिडेंसी होटल से युवती ने लगाई छलांग, हालत स्थिर     🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

अकोट फाईल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खतरनाक चायनीज मांजा बेचने वाला युवक गिरफ्तार, ₹39,600 का माल जब्त

Crime  •  👁 18 views  •  29 Dec 2025
अकोट फाईल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खतरनाक चायनीज मांजा बेचने वाला युवक गिरफ्तार, ₹39,600 का माल जब्त
अकोला जिले के अकोट फाईल पुलिस स्टेशन ने प्रतिबंधित चायनीज व नायलॉन मांजा की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। दिनांक 28 दिसंबर 2025 को पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शंकर नगर, जमजम स्टोअर्स के पीछे रहने वाला अभय देवानंद भोसले (उम्र 19 वर्ष) अपने घर में खतरनाक चायनीज मांजा रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर सपोनि जनार्धन खंडेराव ने पंचों व पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर छापा मारा। घर की तलाशी में MONO KITE FIGHTER लेबल वाले 33 बंडल चायनीज मांजा बरामद हुआ, जिसकी कुल कीमत ₹39,600 बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।