The Current Scenario
--:--:-- | Loading...
🔴 हिलसा में महाशिवरात्रि को लेकर ब्रह्माकुमारी बहनों की भव्य चैतन्य शोभायात्रा, नगर हुआ भक्तिमय     🔴 खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर खेत में दफनाया शव, ऊपर बो दी गेहूं की फसल; दो महीने बाद खुला राज     🔴 पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे स्वामी विवेकानंद अवार्ड सेरेमनी में     🔴 बाँका में DM और SP ने किया EVM/VVPAT वेयर हाउस का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की हुई गहन समीक्षा     🔴 लखीसराय पुलिस ने जारी किया पोस्टर, 14 वर्षीय किशोरी नेहा कुमारी लापता     🔴 मद्य निषेध के तहत बड़ी कार्रवाई, 69 लीटर अवैध शराब बरामद     🔴 दरभंगा में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, इलाके में आक्रोश—आरोपी को कड़ी सजा की मांग     🔴 एकरससराय स्थित प्रसिद्ध आंगारी धाम की धर्मशाला जर्जर, हादसे का खतरा बढ़ा     🔴 अहमदाबाद के सेवेंथ डे एडवेंटिस्ट स्कूल में लगातार घटनाएँ, अभिभावकों में गहरी चिंता     🔴 खुदागंज थाना पहुंचा भटकता मिला 8 वर्षीय बालक, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस कर रही पहचान की कोशिश    
accident Airlines Animals Business Crime Economy Education Entertainment Environment Festival Health Inspection International law Local National Nature Politics Research social Social media Sports Technology walfare Weather

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और फडणवीस ने व्यापार, निवेश पर बातचीत की।

International  •  👁 22 views  •  18 Jan 2026
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और फडणवीस ने व्यापार, निवेश पर बातचीत की।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की।
मीटिंग में अमेरिका और महाराष्ट्र के बीच साझेदारी को गहरा करने के मकसद से साझा रणनीतिक प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। सहयोग के जिन क्षेत्रों पर चर्चा हुई, उनमें व्यापार और निवेश, मनोरंजन, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, ऊर्जा और स्वास्थ्य शामिल हैं।
मीटिंग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गोर ने इस बातचीत को "शानदार" बताया और सहयोग की बड़ी संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हमने अमेरिका और महाराष्ट्र के बीच प्रमुख क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अपनी साझा रणनीतिक प्राथमिकताओं पर चर्चा की... हम साथ मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं।"