सड़क हादसे में बैंक से रुपया निकालने जा रही महिला गम्भीर रूप से घायल इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत
सजंय सिंह
सेमरी बाजार(सुल्तानपुर) 17 June 2020
मंगलवार को टाण्डा-बांदा हाइवे पर स्थित बैंक से पैसा निकालने आ रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह घायल हो गई। स्थनीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के पीढ़ी चौराहे का है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बेलगरा उगई का पुरवा निवासिनी निर्मला (देवी 55) पत्नी त्रिभुवन मंगलवार दोपहर पैदल ही पीढ़ी चौराहा स्थित ग्रामीण बैंक से पैसा निकालने आ रही थी। बैंक से थोड़ी दूर पहले ही महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर हालत में महिला को एंबुलेंस सेवा 108 से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर जब महिला काफी देर बाद घर नही पहुंची तो परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बाजार में लोगों द्वारा दुर्घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भाग कर अस्पताल पहुंचे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
मृतक महिला के परिजनों ने जयसिंहपुर कोतवाली में अज्ञात बाहन के खिलाफ तहरीर दी है ।।
बात करने पर जयसिंहपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में मौत की तहरीर मिली है जिस रिपोर्ट दर्जकर दुर्घटना करने वाले बाहन की खोज की जा रही है।