खुशियां की दास्तां
मनरेगा में रोजगार मिलने से सरजू ने बयां की अपनी कहानी
रोजगार सेतु एप की कि सराहना
ब्यूरोचीफ मेहलका अंसारी
बुरहानपुर,25 June 2020
शारीरिक गतिविधियां लगातार क्रियान्वित होने से शरीर स्वस्थ और मानसिक संतुलन बना रहता है। इसलिए हमेशा श्रम करते रहना चाहिए, यह कहना है पूना से आई प्रवासी श्रमिक सरजू का। सरजू ने अपनी कहानी स्वयं बयां की है, सरजू बताती है कि वह महाराष्ट्र राज्य के पूना शहर में मजदूरी कार्य करने अपने परिवार के साथ गयी थी। सबकुछ अच्छा चल रहा था लेकिन दुर्भाग्यवश कोरोना महामारी के चलते जिदंगी थम सी गई थी। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन में काम बंद होने के कारण मैं और मेरा परिवार अपने राज्य मध्य प्रदेश के खकनार के ग्राम दाहिन्दा वापस लौट आये।
परिवार चिंतित था कि काम ना होने के कारण अब आजीविका कैसे चला पायेंगे। इस बीच मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश के लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण लाई जिसे रोजगार पोर्टल का नाम दिया गया। इसके माध्यम से प्रवासी श्रमिकों का पंजीयन कराकर रोजगार दिया जा रहा है। अब मैं और मेरा परिवार रोजगार प्राप्त कर चिंता मुक्त हो गये है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद देती हूँ कि जिन्होंने हम जैसें प्रवासी श्रमिकों के बारे में सकारात्मक सोच रखी।