पालघर मामले में साधुओं का केस लड़ रहे वकील की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
TCS News Network
15 May 2020
मुंबई/नई दिल्ली, जेएनएन। महाराष्ट्र के पालघर में साधुओं की हत्या का विहिप की ओर से मामला लड़ रहे वकील के सहयोगी की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। भाजपा के प्रक्ता संबित पात्रा और भाजपा सांसद विनय सहस्त्रबुद्धे ने वकील की मौत पर सवाल उठाए हैं और मामले की जांच की मांग की है।
मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर हुई मौत
पालघर में मॉब लिंचिंग में साधुओं का केस लड़ रहे वकील के सहयोगी दिग्विजय त्रिवेदी की बुधवार को मुंबई-अहमदाबाद हाइवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दौरान त्रिवेदी कार से दाहनु कोर्ट जा रहे थे। बताया जाता है कि कार दिग्विजय त्रिवेदी चला रहे थे, तभी उनकी कार ने नियंत्रण खो दिया और बाईं ओर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के कुछ समय बाद दिग्विजय त्रिवेदी की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना पर सवाल उठाते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सवाल उठाया और मामले की जांच की मांग की। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पालघर में संतों की हत्या मामले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से वकील दिग्विजय त्रिवेदी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह खबर विचलित करने वाली है। इस बारे में उन्होंने कहा कि क्या ये केवल संयोग है कि जिन लोगों ने पालघर मामले को उठाया, उन पर या तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमला किया या एफआईआर दर्ज कराई। खैर यह जांच का विषय है।