किशोर की सिर कुचलकर हत्या क्षेत्र में फैली सनसनी
Avdhesh Yadav✍️
आगरा,27 June 2020
थाना सदर क्षेत्र के बड़ा उखर्रा में एक किशोर की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उसकी लाश शौच करने गए लोगों ने देखी तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्याकांड की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शनिवार सुबह बड़ा उखर्रा में किशोर की लाश मिली। बताया गया है कि 16 वर्षीय डल्लू पुत्र सज्जन निवासी प्रेम नगर शुक्रवार रात को घर से निकला था और लौटा नहीं था। सुबह जब स्थानीय लोग शौच के लिए गए तो उन्होंने बड़ा उखर्रा स्थित 16 बीघा में डल्लू की लाश देखी। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि किशोर की डंडे से पीटकर और ईंटों से कुचल कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, क्षेत्राधिकारी सदर प्रभात कुमार सहित थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच में लगी है। वहीं परिजनों का कहना है कि बेटा कब लापता हो गया हमें पता नहीं। वह सोच रहे थे कि छत पर सो रहा है