आंधी तूफान ओर तेज वर्षा के कारण गिरी घर की दीवार परिवार हुआ बेघर
ब्यूरोचीफ रहीम शेरानी
झाबुआ,11 June 2020
पेटलावद मंगलवार रात लगभग 3 घंटे तक तेज हवाओं ओर बिजली की कड़कड़ाहट के साथ क्षेत्र में हुई वर्षा के चलते कई गरीब परिवारों के आशियाने उड़ गए तो कई कच्चे घरों की दीवारें भी टूट गई।
नगर में वार्ड क्रमांक 11 निवासी रमणलाल प्रजापत के घर की दीवार भी तेज वर्षा के चलते आज सुबह भर भरा कर गिर गई।
जिस समय घर की दीवार गिरी उस समय पूरा परिवार भी घर मे मौजूद था, ऐसे में यंहा एक बड़ा हादसा हो सकता था किंतु गनीमत यह रही कि दीवार बाहर के हिस्से में गिर गई।
दीवार गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
अब घर मालिक के द्वारा दीवार का मलबा हटाने की मशक्कत की जा रही है।
वही नगर परिषद की ओर से मोके मुआयना करते हुए पंचनामा बनाया गया है।
दरसअल रमणलाल प्रजापत को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास भी स्वीकृत हुआ है किंतु प्रशासनिक लापरवाही के चलते अब तक राशि नही मिल सकी जिसके चलते यह परिवार कच्चे घर में रहने को मजबूर है। नगर में करीब 195 आवासों की राशि बाकी है।
राशि के अभाव में 195 परिवार कच्चे घर में रहने को मजबूर है।