साइकिल चलाकर दफ्तर गए कांग्रेसी अन्नू पटेल
पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का विरोध
ताहिर कमाल सिद्दीकी
इंदौर,27 June 2020
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ अनूठे अंदाज़ में कांग्रेस नेता अन्नू पटेल ने विरोध जताते हुए खजराना से पलासिया स्थित उनके दफ्तर तक साइकिल से गए। लक्ज़री कार होने के बावजूद लगातार तीसरे दिन अन्नू पटेल साइकिल से दफ्तर पहुंचे।
गौरतलब रहे अन्नू पटेल मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजसिंह के प्रबल समर्थक माने जाते हैं।अन्नू पटेल कृषि भी करते हैं, इसलिए वे किसानों के दर्द को समझते हैं, उन्होंने कहा डीज़ल बढ़ने से किसानॉन की परेशानी भी बढ़ गयी है।श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कोरोना संकट काल में दौरान महंगाई की दोहरी मार आमजन पर पड़ रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का न्यूनतम मूल्य होने पर भी पेट्रोल, डीजल के भाव लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। मप्र में देश के सभी राज्यों की तुलना में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। सरकार छूट देने की जगह कीमतें बढ़ा रही है, इससे किसान, ट्रांसपोर्टर, व्यापारी सभी वर्ग परेशान है। देश में पहली बार डीजल से महंगा पेट्रोल हुआ है।आम जनता डीज़ल की गाड़ी इसलिए लेती है क्योंकि डीज़ल सस्ता रहता है। लेकिन इस सरकार ने आम जनता पर डाका डाला है, जनता इसका खुलकर ज़बरदस्त विरोध करे।