पूर्व मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा को सौंपा 7500 मास्क, 500 शीशी सेनेटाइजर
भूपेंद्र सिंह✍️
सुलतानपुर,08 June 2020
कोरोना वायरस से बचाव और रोकथाम के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लोगों की मदद के आह्वान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल के निर्देश पर पर जिले के भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह का सेवाभाव आज भी जारी रहा। इसी कड़ी में आज विनोद सिंह के सहयोगी राजेश पांडेय नगर के ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आर ए वर्मा को करीब 7500 मास्क,900 डिटॉल साबुन और 500 शीशी सेनेटाइजर सौंपा।
दरअसल भारतीय जनता पार्टी के फ्रंटल संगठन( जिसमें सभी 7 मोर्चों और 41 प्रकोष्ठों) के पदाधिकारियों के जरिये ये मास्क,साबुन और सेनेटाइजर गांव गांव में गरीबों, निराश्रितों और जरूरतमंदों तक उपलब्ध करवाया जायेगा।
वहीं भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि आज से लगभग दुकानें धार्मिक केंद्र जैसे तमाम चीजें लोगों के लिये खोल दी गई है। लेकिन आप को भीड़ का हिस्सा नही बनना है। अपने को सतर्क रखना है। मास्क या गमछे का प्रयोग हमेशा करें। इसके अलावा समय समय पर हाथ साबुन से धुलें। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा पालन करें। विनोद सिंह ने कहा कि हमारी सतर्कता ही इस कोरोना वायरस नाम की वैश्विक महामारी से बचा सकती है। संकट की इस घड़ी में लोगों की मदद करें और खुद और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।