देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 57 हजार पहुंचा
संदीप शुक्ला
नई दिल्ली.08 May 2020
देश में 56हजार 561 कोरोना संक्रमित हैं। शुक्रवार को बीएसएफ के 30 जवान पॉजिटिव पाए गए। इनमें 6 दिल्ली और 24 त्रिपुरा के हैं। बीएसएफ में करीब 200 जवान संक्रमित हैं। आईटीबीपी और सीआरपीएफ के जवान भी कोरोना की चपेट में आए हैं। सभी पैरामिलिट्री फोर्स में 500 से ज्यादा पॉजिटिव केस आ चुके हैं, इनमें 95% सिर्फ दिल्ली में हैं। उधर, लॉकडाउन के कारण उद्योगों की खराब हालत का असर जम्मू-कश्मीर के कठुआ में नजर आया। यहां चेनाब टेक्सटाइल्स मिल के मजदूरों ने हिंसक प्रदर्शन किया। शुक्रवार को राजस्थान में 64, आंध्रप्रदेश में 54, कर्नाटक में 45, ओडिशा में 26, बिहार में 13 मरीज मिले। मई के पहले हफ्ते में कुल 21 हजार 485 नए मरीज बढ़े हैं।