महाराष्ट्र से आये 1.14 लाख से अधिक मजदूरो को 2549 बसो से भेजा गया उनके गृह राज्य तक
अरविंद कुशाहवा✍️
बड़वानी 22 मई
लाॅक डाउन के मद्देनजर महाराष्ट्र से बड़ी संख्या मे उत्तर प्रदेश एवं बिहार जाने के इच्छुक मजदूर, बड़ी बिजासन से म.प्र. की सीमा में प्रवेश कर रहे है। विगत 12 मई से अभी तक मध्यप्रदेश की सरकार ने 2549 बसो के माध्यम से 1 लाख 14 हजार 705 मजदूरो को उनके गृह राज्य तक निःशुल्क भेजा हैं। भेजने के पूर्व इन सभी मजदूरो का स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुये उन्हें खाना - पानी, मास्क भी निःशुल्क उपलब्ध करवाया गया है।सेंधवा एसडीएम श्री घनश्याम धनगर
से प्राप्त जानकारी अनुसार शुक्रवार 22 मई को प्रातः 6 बजे से शाम 5 बजे तक 198 बसो के माध्यम से 8 हजार से अधिक मजदूरो को बसो के माध्यम से उनके गणतव्य स्थल के लिये रवाना किया जा चुका है। साथ ही सतत आ रहे मजदूरो की भी स्क्रीनिंग, काउसंलिंग एवं रूट चार्ट अनुसार बसो के माध्यम से भेजा जा रहा है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को 194 बसो के माध्यम से बिहार एवं उत्तरप्रदेश जाने वाले मजदूरो को देवास भेजा गया है। जबकि मध्यप्रदेश के मजदूरो को 4 बसो के माध्यम से विभिन्न जिला मुख्यालयो पर भेजा गया है।