गणेश मंदिर पर लॉक डाउन के चलते सादगी से मनाई परशुराम जयंती
अधिकांश लोगों ने घरों पर ही की भगवान परशुराम की पूजा अर्चना
रहीम शेरानी
झाबुआ,26 April 2020
झाबुआ जिले के थांदला लॉक डाउन के चलते परशुराम जयंती स्थानीय गणेश मंदिर पर सादगी के साथ मनाई गई।
पंडित द्वारिका प्रसाद ने भगवान परशुराम की कथा का वाचन किया वही पंडित संदीप पाठक ने भगवान की आरती उतारी।
मन्दिर परिसर में लॉक डाउन के चलते कुछ भक्तजन ही आये व सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए भगवान से कोरोना महा संक्रमण से सकल विश्व को बचाने की प्रार्थना की।
अधिकांश ब्राम्हण परिवारों ने अपने घरों पर रहकर ही भगवान परशुराम जयंती मनाई व उनकी पूजा आरती की।
नगर परिषद के युवा ऊर्जावान पार्षद समर्थ उपाध्याय की धर्मपत्नी ने अपने निवास पर ही भगवान परशुराम जी की आकर्षक जीवंत रंगोली बनाई इस अवसर पर मन्दिर के पंडित कांतिलाल पाठक, ट्रस्टी गनेश उपाध्याय, सुधीर शर्मा, ऋषि भट्ट, मनोज उपाध्याय, श्रीमंत अरोड़ा, किशोर आचार्य, समर्थ उपाध्याय, प्रशांत व्यास आदि उपस्थित थे।